भारतीय मूल के सीईओ का दावा! चार साल से नहीं धोए बर्तन, वायरल हुआ बयान

Indian-origin CEO Viral Post: रवि अबुवाला, जो भारतीय मूल के एक सीईओ हैं, उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 4 साल तक बर्तन न धोने की बात कही। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Indian CEO
विज्ञापन

Indian-origin CEO Viral Post: सोशल मीडिया पर लोग अपने अलग-अलग एक्सपीरियंस शेयर करते हैं। जहां कुछ लोगों को पसंद आते हैं तो कुछ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। हाल ही में भारतीय मूल के एक सीईओ रवि अबुवाला ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में शेयर किया है कि  उन्होंने चार साल से बर्तन नहीं धोए हैं। इसके कारण उनको सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। रवि का कहना है कि उनका समय बहुत कीमती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

रवि ने अपने पोस्ट में अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने 4 साल में बर्तन नहीं धोए। रवि का कहना है कि वे घर के कामों से ज़्यादा ‘हाई वैल्यू’ वाले कामों को प्राथमिकता देते हैं। लिंक्डइन पर इनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा। सीईओ ने पोस्ट में लिखा कि मैंने 4 साल से बर्तन नहीं धोए, इसलिए नहीं कि मैं आलसी हूं। क्योंकि मेरा समय 5,000 डॉलर/घंटा के बराबर है।

विज्ञापन

उन्होंने अपने समय के कैलकुलेशन को समझाते हुए कहा कि बर्तन धोने के 1 घंटे का समय लगता है यानी आप केवल 15 डॉलर बचा सकेंगे। जबकि उनका समय 5,000 डॉलर/घंटा के बराबर है। ऐसे में बर्तन धोने जैसे काम में अपना समय बर्बाद करने के बजाय वे कुछ प्रोडक्टिव करना चाहेंगे। यहां हम रवि का पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

मिली जुली प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आई है। जहां कुछ लोग रवि की बात से सहमत हैं, वहीं कुछ ने इसकी आलोचना की है। एक यूजर ने कमेंट करके कहा कि ये अच्छा दृष्टिकोण है। मैं सहमत हूं। ऐसे बहुत से कार्य हैं, जो AI या किसी अन्य कर्मचारियों द्वारा किए जा सकते हैं। मैं अपने समय को महत्व देता हूं और मैं इसे कुछ प्रोडक्टिव करने की कोशिश करता हूं। बेशक, हम सभी ये काम तब करते हैं जब मदद उपलब्ध नहीं होती।

विज्ञापन

वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि सोना बंद करो, क्योंकि सोने से 0 डॉलर/घंटा की कमाई होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हर चीज को उसके डॉलर वैल्यू से नहीं मापा जा सकता और न ही मापा जाना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ