Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

नए साल पर स्विट्जरलैंड में नाइट बार में जबरदस्त धमाका, 10 लोगों की मौत और 10 गंभीर घायल

Blast in Switzerland: स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न के रंग में भंग पड़ गया है. एक नाइट बार में जोरदार धमाका होने से कोई लोगों की मौत होने की खबर है.

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Jan 1, 2026 14:11
Switzerland Police
स्विट्जरलैंड पुलिस ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया है.

स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर में नए साल के जश्न के दौरान एक नाइट बार में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका कॉन्सटैलेशन बार में हुआ है, जहां 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे और नए साल का जश्न मनाया जा रहा था. जिस नाइट बार में धमाका हुआ है, वह शहर का मशहूर स्की रिजॉर्ट है.

मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है

स्विट्जरलैंड के दक्षिण-पश्चिमी इलाके वालेस कैंटन की पुलिस के प्रवक्ता गाएतान लाथियों ने धमाके की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों की संख्या की पुष्टि उन्होंने नहीं कि है. उनके अनुसार, पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया है. रिजॉर्ट को खाली करा दिया गया है. शव कब्जे में लिए गए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. धमाका होने के कारण पता लगाए जा रहे हैं, वैसे धमाका आतिशबाजी के चलते होने की आशंका है.

धमाके से ढह गई नाइट बार की छत

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि नाइट बार की छत ध्वस्त हो गई और आस-पास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. स्विस पुलिस, आपातकालीन सेवाओं और फायर ब्रिगेड की टीमों ने बचाव अभियान चलाया. प्रारंभिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि धमाका गैस सिलेंडर लीक या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि आतंकी हमले की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सीरिया में बड़ा आतंकी हमला, अलेप्पो में आत्मघाती बम विस्फोट में एक जवान की मौत और 2 गंभीर घायल

राजधानी से 2 किलोमीटर दूर रिजॉर्ट

फेडरल पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक टीमों ने सबूत जुटा लिए हैं. क्रांस-मोंटाना स्विट्जरलैंड में आलप्स पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बना लग्जरी स्की रिजॉर्ट है. स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से करीब 2 घंटे की दूरी पर बने इस रिजॉर्ट में दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं. सर्दियों के मौसम में खासतौर पर न्यू ईयर के दौरान इस इलाके में काफी रौनक लगी रहती है. जनवरी 2026 के आखिर में इस रिजॉर्ट में एक स्कीइंग कंपीटिशन FIS वर्ल्ड कप भी होने वाला है.

First published on: Jan 01, 2026 11:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.