सीरिया में बड़ा आतंकी हमला, अलेप्पो में आत्मघाती बम विस्फोट में एक जवान की मौत और 2 गंभीर घायल

Terrorist Attack in Syria: सीरिया में ISIS आतंकियों के हमले बढ़ते जा रहे हैं. नए साल के जश्न में भी खलल डालने की कोशिश हुई है. बीती शाम एक सुसाइड बम अटैक हुआ है, जिसमें एक जवान की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हुए हैं. सीरिया पुलिस, सरकार और सेना ने बम धमाके को आतंकी हमला करार दिया है.

Syria Attack

सीरिया में आतंकी संगठन ISIS सक्रिय है.

Terrorist Attack in Syria: न्यू ईयर ईव पर सीरिया को दहलाने की कोशिश हुई है. अलेप्पो में आतंकी हमला करके दहशत फैलाई गई है. एक शख्स आत्मघाती हमलावर बनकर गश्त कर रहे जवानों के बीच गया और फिर जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें एक जवान की मौत हो गई है और 2 जवान बुरी तरह घायल हुए हैं. आत्मघाती बम विस्फोट को आतंकी हमला माना गया है और अलेप्पो के गवर्नर अज्‍जम अल-गरीब ने हमले की पुष्टि की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के व्यस्त इलाके में हुआ हमला

गवर्नर अज्‍जम अल-गरीब ने बताया कि आत्मघाती हमला अलेप्पो शहर के सबसे व्यस्त इलाके बाब अल-फराज इलाके में हुआ, जहां लोगों कीा काफी चहल पहल रहती है और नए साल के जश्न के चलते बीती शाम वहां काफी भीड़ थी. इस बीच हुए आत्मघाती हमला नए साल के जश्न में खलल डालने की कोशिश है. नए साल का जश्न मना रहे लोगों की सुरक्षा में लगे जवानों को टारगेट करके ISIS ने ललकारा है, लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

पीछा करके पकड़ा था हमलावर को

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नूरेद्दीन अल-बाबा ने बताया कि गश्त कर रहे जवानों ने आत्मघाती हमलावर को देख लिया था, लेकिन वह भागने लगा तो जवानों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया. इस दौरान हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. जैसे ही धमाका हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसी हमले में सीरिया ने अपना जवान खो दिया और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए, जो अस्पलात में उपचाराधीन हैं. वहीं हमलावर का शव भी कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन

ISIS आतंकी संगठन पर हमले का शक

अलेप्पो के गवर्नर ने बताया प्रारंभिक जांच में आत्मघाती हमला करने का शक आतंकी संगठन ISIS पर है. जांच करने पर यह सुराग भी मिला कि हमलावर की कोशिश लोगों की भीड़ को या किसी चर्च को टारगेट करने की थी, लेकिन सुरक्षा चौकी के पास उसे जवानों ने देख लिया था. CCTV चेक करने पर पता चला कि हमलावर सुरक्षा चौकियों पर तैनात जवानों की नजर से बचता हुआ भीड़ वाले इलाके तक पहुंचा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ