Cristina Fernandez: हमले में बाल-बाल बचीं अर्जेंटीना की उपराष्‍ट्रपति क्रिस्‍टीना फर्नांडीज, आरोपी गिरफ्तार

Cristina Fernandez

नई दिल्ली: अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज पर गुरुवार देर रात बंदूकधारी व्यक्ति ने हमला कर दिया। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति बिलकुल सुरक्षित हैं। अर्जेंटीना के फाइनेंस मिनिस्टर सर्जियो मस्सा ने घटना को हत्या का प्रयास बताया।

घटना के दौरान समर्थकों के साथ थीं उपराष्ट्रपति

घटना उस वक्त हुई जब फर्नांडीज ब्यूनस आयर्स स्थित घर के बाहर समर्थकों के साथ थीं। इसी दौरान आरोपी ने उपराष्ट्रपति पर बंदूक तान दिया, हालांकि गोली चल पाती, इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार का आरोप है और घटना से कुछ वक्त पहले वे कोर्ट से लौटीं थीं।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी उपराष्ट्रपति के सामने बंदूक तानकर खड़ा है, उसने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली चल नहीं पाई। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्राजील मूल का हो सकता है।

सरकार और विपक्ष के नेताओं ने की घटना की निंदा

सरकार और विपक्षी नेताओं के साथ-साथ अन्य लैटिन अमेरिकी देशों के राजनेताओं ने फर्नांडीज पर हुए हमले की निंदा की है। बता दें कि फर्नांडीज दो बार अर्जेंटीना की राष्ट्रपति रहीं हैं। उन्होंने 2007 और 2015 में राष्ट्रपति के रूप में काम किया था। अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सबसे आगे चल रहे लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वह बाल-बाल बच गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ