Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, ट्रंप बोले- 1 अगस्त से देना होगा जुर्माना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल से एक जानकारी साझा की है। ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत हमेशा उनका मित्र देश रहा है, लेकिन उसने हमेशा रूस से हथियारों का बड़ा हिस्सा खरीदता रहा है। रूस के साथ भारत की घनिष्ठ मित्रता रही है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 31, 2025 00:01
Donald Trump, Tariff India,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल से एक जानकारी साझा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जा रहा है। साथ ही 1 अगस्त से उसे जुर्माना भी देना होगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कि भारत हमेशा उनका मित्र देश रहा है, लेकिन उसने हमेशा रूस से हथियारों का बड़ा हिस्सा खरीदता रहा है। रूस के साथ भारत की घनिष्ठ मित्रता रही है। ऊर्जा के मामले में भी भारत रूस का सबसे बड़ा खरीदार है। उन्होंने कहा कि इसीलिए भारत को अब 1 अगस्त से 25 फीसदी का टैरिफ देना होगा। साथ ही भारत से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

---विज्ञापन---

रूस और यूक्रेन युद्ध का किया जिक्र

ट्रंप ने आगे कहा कि भारत का रूस के साथ घनिष्ठता ऐसे समय में सही नहीं है, जब वह यूक्रेन से युद्ध लड़ रहा हो। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन में काफी समय से युद्ध चल रहा है। ऐसे में भारत का रूस की तरफ झुकाव अच्छी बात नहीं है। ट्रंप ने इसी वजह से भारत पर टैरिफ लगाया गया है। भारत पर 1 अगस्त से टैरिफ लागू हो जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में देंगे मान्यता’, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी इजरायल को दी चेतावनी

पहले लगाया था 26 फीसदी का टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले 2 अप्रैल को व्यापार शर्तों की आवश्यकताओं का हवाला देते हुए भारतीय वस्तुओं पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया था, लेकिन बाद में इसे सस्पेंड कर दिया गया था। उस दौरान ट्रंप ने भारत के अन्य कुछ देशों पर से भी टैरिफ को सस्पेंड किया था।

दोनों देशों में नहीं हुआ है व्यापार समझौता

वहीं अभी तक भारत और अमेरिका अभी तक किसी व्यापार समझौते पर नहीं पहुंचे हैं। अमेरिका अपने किसानों के लिए भारत का बाजार चाहता था। लेकिन भारत अपने फैसलों पर अड़ा रहा है। दोनों देशों में कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक समझौता नहीं हो गया।

ये भी पढ़ें: Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक

अगले महीने आएगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

बताया जा रहा है कि अगले महीने में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत के लिए भारत आएगा। इस महीने की शुरुआत में, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत समय सीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है और वह अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी स्वीकार करेगा जब वह अंतिम रूप से तैयार हो, उचित रूप से संपन्न हो और राष्ट्रीय हित में हो।

First published on: Jul 30, 2025 05:51 PM

संबंधित खबरें