Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक

Africa News: बुर्किना फासो में सैन्य अड्डे पर हमला किया गया। इस हमले में 50 सैनिकों की मौत की खबर है। यह हमला सोमवार को किया गया था। जिसके पीछे जमात अल-नस्ल वाल-मुस्लिमीन संगठन का हाथ होने का शक जताया जा रहा है।

Africa News

Photo Credit- Social Media

Africa News: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकी हमले में 50 सैनिकों की मौत हो गई। यह हमला डार्गो में बने मिलिट्री बेस पर किया गया। इसमें जमात अल-नस्ल वाल-मुस्लिमीन (JNIM) नाम के आतंकी संगठन का हाथ बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले को अंजाम देने के लिए करीब 100 आतंकवादी आए थे। उन्होंने सैन्य ठिकानों पर लूटपाट कर उन्हें जला दिया। हालांकि, इस हमले को लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

100 आतंकियों ने किया हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में 100 लोग शामिल थे, जिन्होंने सेना के बेस पर हमला कर दिया। इस हमले को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि आतंकियों ने बेस पर आकर तबाही मचा दी। इस दौरान उन्होंने बेस का सामान लूट लिया। उनके पास भारी मात्रा में हथियार थे। इस हमले में करीब 50 सैनिकों की मौत हुई है। हमले की जानकारी मीडिया को एक लीडर की तरफ से दी गई। हालांकि, मिलिट्री की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इस हमले में अल-नस्ल वाल-मुस्लिमीन (JNIM) नाम के आतंकी संगठन का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

सिक्योरिटी करने में हो रहे नाकाम

इसके पहले भी बुर्किना में इस तरह के हमले देखे जा चुके हैं। ये हमले ऐसी जगह पर किए जा रहे हैं, जो बाहरी क्षेत्रों में बने हैं। जिस तरह की इस देश में स्थिति दिख रही है उससे सरकार का तख्तापलट होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। इसके पहले ही सैन्य नेता इब्राहिम त्राओरे ने सुरक्षा को देखते हुए नई टीम का गठन किया था। इसके बाद भी इस तरह के हमले कम नहीं हो रहे हैं, इसके चलते कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

इसके पहले पिछले साल भी इस तरह का हमला हुआ था। बुर्किना फासो के बरसालोघो शहर में आतंकी हमले में करीब 600 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा ने ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ