एलेक्सी नवलनी ने आखिरी संदेश में बताई थी रूस लौटने की वजह, वीडियो हो रहा वायरल

Alexei Navalny Russia Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन के विरोधी माने जााने वाले एलेक्सी नवलनी की शुक्रवार को मौत हो गई। उनके मौत के बाद पिछले महीने जेल से बनाया गया उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नवलनी ने बताया था कि वे अपनी जान को खतरा जानते हुए भी जर्मनी से वापस रूस क्यों लौट आए।

Alexei Navalny last message to russian people

Alexei Navalny ने अपने आखिरी संदेश में बताई थी जर्मनी से वापस रूस लौटने की वजह

विज्ञापन

Alexei Navalny Russia Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी की मौत से दुनिया भर में आक्रोश फैल गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नवलनी की मौत को लेकर पुतिन पर जमकर हमला बोला है। यूरोपीय आयोग ने भी पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है। इसी बीच, पिछले महीने जेल से जारी नवलनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि वे 2021 में अपनी जान को खतरा जानते हुए भी जर्मनी से वापस रूस क्यों लौट आए।

‘मैं अपने देशवासियों के लिए आया हूं’

विज्ञापन

दरअसल, एलेक्सी नवलनी ने अपनी पोस्ट में बताया कि 2021 में जर्मनी से रूस वापस आने के बाद उनके साथ रह रहे कैदियों और जेलरों ने उनसे पूछा था कि वह वापस क्यों रूस लौट आए। इस पर मैंने जवाब दिया था कि मैं अपने देशवासियों के लिए आया हूं। मैं अपना देश नहीं छोड़ना चाहता। मुझे अपने देश से बहुत प्यार है।

जान देकर नवलनी ने पूरा किया वादा

विज्ञापन

नवलनी ने कहा कि मैंने रूसी लोगों को अकेले नहीं छोड़ने का वादा किया था। जर्मनी से वापस लौटकर मैंने यह वादा पूरा किया। मैं अपने देश की जनता के साथ हमेशा खड़ा हूं। मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता।

विज्ञापन

नवलनी को 19 साल की सुनाई गई सजा

बता दें कि व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की शुक्रवार को जेल में मौत हो गई। वे 47 साल के थे। नवलनी ने रूस में जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसके बाद पुतिन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्हें चरमपंथ के आरोप में 19 साल की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन

टहलने के दौरान बेहोश हुए नवलनी

मिली जानकारी के मुताबिक, नवलनी की शुक्रवार को टहलने के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई और वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

पुतिन के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

नवलनी की मौत का जिम्मेदार पुतिन को माना जा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में मास्क पहने एक शख्स ने रूसी दूतावास के गेट पर तोड़फोड़ की। लोग गेट के बाहर फूल भी चढ़ा रहे थे, जिस पर लिखा था- पुतिन ने नवलनी को मार डाला, लेकिन उसे चुप नहीं कराया जा सकता।

विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग ने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कहा कि हम इस खबर से स्तब्ध हैं कि रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत हो गई। रूसी अधिकारियों को नवलनी की मौत की विश्वसनीय जांच सुनिश्चित करनी चाहिए और राजनेताओं, मानवाधिकार रक्षकों और पत्रकारों सहित अन्य लोगों का उत्पीड़न बंद करना चाहिए।

विज्ञापन

यूरोपीय आयोग ने क्या कहा?

विज्ञापन

यूरोपीय आयोग ने कहा कि पुतिन को अपने ही लोगों की असहमति के अलावा किसी और चीज का डर नहीं है। दुनिया ने एलेक्सी नवलनी के रूप में एक स्वतंत्रता सेनानी खो दिया है। हम उनके नाम पर लोकतंत्र और अपने मूल्यों के लिए खड़े होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ