Yekaterina Duntsova कौन हैं, जिन्हें रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin के सामने चुनाव लड़ने से रोक दिया गया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ Yekaterina Duntsova के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। एक रूसी टीवी न्यूज चैनल ने यह जानकारी दी।

Yekaterina Duntsova

Yekaterina Duntsova के पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ने पर लगी रोक

Who is Yekaterina Duntsova: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अगले साल होने वाले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े होंगे। उन्होंने खुद की पार्टी यूनाइटेड रशिया के टिकट पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहीं येकातेरिना डंटसोवा को रोक दिया गया है। हालांकि, डंटसोवा की टीम को पहले से ही डर था कि उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाया जाएगा।

विज्ञापन

अपने अभियान पर डंटसोवा ने कहा कि मेरे पास पहले से ही कई लोग हैं, जिन्होंने मुझे बताया कि वे विभिन्न शहरों में मुख्यालय स्थापित करने में मेरी मदद करने के लिए तैयार हैं। ऐसे लोगों में क्रास्नोयार्स्क शहर के लोग भी थे, जहां मेरा जन्म हुआ था।

विज्ञापन

कौन हैं Yekaterina Duntsova?

Yekaterina Duntsova पूर्व टीवी पत्रकार हैं। वह तीन बच्चों की सिंगल मदर हैं। वह व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। कहा गया कि उन्होंने उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए जो आवेदन दिया है, उसमें कई गलतियां हैं। डंटसोवा ने तीन दिन पहले ही उम्मीदवार के रूप में रजिस्टर होने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया था।

विज्ञापन

‘मैं अपने देश से बहुत प्यार करती हूं’

विज्ञापन

रूसी न्यूज चैनल के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक में सभी सदस्यों ने डंटसोवा को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। हालांकि, इस पूरे मामले पर डंटसोवा ने कहा कि मैं अपने देश से बहुत प्यार करती हूं। इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। मैं चाहती हूं कि रूस एक संपन्न लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण देश बने।

विज्ञापन

डंटसोवा ने कहा कि इस समय हमारा देश बिल्कुल अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमें कुछ करने की जरूरत है। आइए, इस चुनाव को जीतने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन

डंटसोवा को इससे पहले राजनीति का कोई अनुभव नहीं है। इस पर उनका कहना है कि मेरे लिए यह महत्वपूर्ण कि मैं इस देश के अधिकांश लोगों की तरह रहूं। उनकी चिंताओं और समस्याओं में सहयोगी रहूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ