---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

गजब! 19 साल की लड़की ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, दोनों के पिता हैं अलग

नई दिल्ली: 19 साल की लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। मामले की जानकारी के बाद डॉक्टर भी हैरान हैं। महिला डॉक्टर ने कहा कि यह दुर्लभ और काफी विचित्र है, लेकिन असंभव नहीं है। डॉक्टरों ने इस मामले को […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: 19 साल की लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। मामले की जानकारी के बाद डॉक्टर भी हैरान हैं। महिला डॉक्टर ने कहा कि यह दुर्लभ और काफी विचित्र है, लेकिन असंभव नहीं है। डॉक्टरों ने इस मामले को लाखों में एक करार दिया।

मामला ब्राजील का है। यहां की 19 साल की लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया जिसके बाद बच्चों का डीएनए टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आई तो पता चला कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। इसकी जानकारी के बाद जुड़वां बच्चों की मां भी हैरान रह गई। उसने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ भी संभव है।

अभी पढ़ें महारानी एलिजाबेथ II के निधन पर किंग चार्ल्स III का संदेश, कहा- मेरी प्यारी मां…

आखिर ये कैसे हुआ?

दरअसल, जुड़वां बच्चों की मां से बात की गई तो उसने बताया कि उसने एक ही दिन में दो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए थे। नौ महीने बाद उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बच्चों को जन्म देने के बाद वह उनके पिता के बारे में सोचने लगी। जब उसे संदेह हुआ तो उसने पितृत्व परीक्षण कराने का निर्णय लिया।

---खबर नीचे जारी है---

इसके बाद उस व्यक्ति का डीएनए लिया गया जिसे लड़की बच्चों का पिता मानती थी। जब व्यक्ति के डीएनए और बच्चों के डीएनए को मैच कराया गया तो एक ही बच्चे का डीएनए मैच कर पाया। इसके बाद बच्चों की मां ने दूसरे व्यक्ति को बुलाया, जिसका डीएनए दूसरे बच्चे के साथ मैच कर गया।

अभी पढ़ें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय… एक लड़की जिसे रानी बनने की उम्मीद नहीं थी

---खबर नीचे जारी है---

प्रसूता की देखभाल करने वाले डॉक्टर टुलियो जॉर्ज फ्रेंको ने बताया कि इस तरह के मामले को हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन कहा जाता है। दुनिया में इस तरह के केवल 20 मामले हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामले में जुड़वां बच्चे बिलकुल एक जैसे दिखते तो हैं लेकिन उनके डीएनए मैच नहीं करते।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 09, 2022 12:41 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola