Queen Elizabeth II Death: महारानी एलिजाबेथ II के निधन पर किंग चार्ल्स III का संदेश, कहा- मेरी प्यारी मां...

King Charles III

नई दिल्ली: महारानी एलिजाबेथ के निधन को उनके बेटे किंग चार्ल्स III ने परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख बताया है। साथ ही उन्होंने इसे पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी क्षति कहा। उन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से उन पलों को संजोएंगे जो उन्होंने अपनी 96 वर्षीय मां के साथ बिताए थे। बता दें कि महारानी के निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स को किंग नियुक्त किया गया है।

एक बयान में किंग चार्ल्स ने कहा कि मेरी प्यारी मां महारानी की मृत्यु मेरे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए सबसे बड़े दुख का क्षण है। मुझे पता है कि उनके निधन से हुई क्षति को पूरा देश, राष्ट्रमंडल और दुनिया भर में मौजूद अनगिनत लोग गहराई से महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा कि महारानी ने अशांत युग में स्थिरता का प्रतीक थी, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के पतन और अपने ही परिवार में अव्यवस्था देखी। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद 10 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

10 दिन बाद किया जाएगा अंतिम संस्कार

महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार 10 दिन बाद होगा। उनके पार्थिव शरीर को ताबूत में रखकर बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर पैलेस ले जाया जाएगा। इस दौरान लोग रोजाना 23 घंटे तक उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ