Viral Video: ये है मच्छरों का खात्मा करने वाली तोप! वीडियो में देखें कमाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक तोप से कई मच्छरों को ढेर किया जा रहा है। आइए वीडियो देखते हैं।

mosquito, mosquito Killer, anti mosquito air defense, how to be safe from mosquito bite, disease from mosquito, anti mosquito coil, iron dome system, how iron dome system works, Social Media, Viral Video

Viral Video: क्या आप भी मच्छर से परेशान हैं? तो इसे भगाने के लिए आपके पास क्या जुगाड़ है? मच्छर भगाने की मशीन या फिर अन्य तरह का कोई दूसरा जुगाड़? बात करें अगर बाजारों की तो यहां ढेरों गैजेट्स उपलब्ध हो चुके हैं जो मच्छरों को भगाने के लिए जाने जाते हैं। यहां तक कि अब तो एक तोप भी सामने आया है जो मच्छरों को भगाने के लिए काम आता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मच्छरों को तोपों की सलामी से भगाने वाला वीडियो आपको भी हैरान कर देगा।

इंजीनियर ने बनाई कमाल की तोप

मच्छरों से तंग आकर हम सभी अलग-अलग तरीकों को अपनाते नजर आते हैं। ऐसा ही तरीका एक इंजीनियर ने अपनाया जिससे मच्छरों को मिनटों में खात्मा होता देखा जा सकता है। वीडियो के जरिए आप भी देख सकते हैं कि कैसे तोप जैसा दिखने वाला डिवाइस मच्छरों को मारने के काम आ रहा है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel 

News 24 Whtasapp Channel

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

तोप जैसा दिखने वाला डिवाइस एक लेजर लाइट मशीन है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर यानी X पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा डिवाइस इजराइल के आयरन-डोम सिस्टम से प्रेरित लग रहा है, जिसका इस्तेमाल हवा में रॉकेट्स को उड़ाने के लिए किया गया है।

लेजर लाइट मशीन की मदद से वीडियो में मच्छर को मारते हुए दिखाया जा रहा है। इसमें से निकलने वाली लाइट मच्छरों को मारने का काम कर रही है। इस मशीन में एक सेंसर कैमरा भी है जो मच्छरों को सेंस करके मारने का काम करता है। इससे निकलने वाली लाइट में इतनी शक्ति है कि ये मच्छरों को तुरंत मार गिरा देता है।

डायरी में मरे हुए मच्छर चिपके

मच्छरों को मारने के कमाल को देखने के अलावा आप डायरी में चिपके मच्छरों को भी देख सकते हैं। वीडियो में दिख रही डायरी में समय लिखा हुआ है और मरे हुए मच्छर भी देखने को मिल रहे हैं। इसमें आप साफ-साफ देख पाएंगे कि मिनटों में कैसे ढेरों मच्छरों को मार देता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ