टमाटर, खीरे और ककड़ी में कैसे करें सही पहचानें, कड़वे निकलने पर पैसे होते बर्बाद

हाल के दिनों में टमाटर, खीरे और ककड़ी की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर उत्पादन के कारण खीरे और ककड़ी में मिलावट की समस्या भी बढ़ गई है। इन्हें फ्रेश रखने के लिए कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। 

Food Tips

Food Tips

मिलावटी टमाटर खीरा और ककड़ी बाहर से फ्रेश सकते हैं, लेकिन अंदर से पूरी तरह से स्वादहीन और असुरक्षित होते हैं। साथ ही ये आपकी हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक भी होते हैं। कैल्शियम कार्बाइड और एथिलीन जैसे रासायनिक एजेंट आमतौर पर पकने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे टमाटर ज्यादा लाल और एक समान दिखते हैं। ऐसे में आप सही टमाटर, खीरा और ककड़ी की पहचान करने के लिए आप कुछ टिप्स को आजमा सकते हैं।

कैसे करें सही टमाटरों की पहचान?

फ्लोट टेस्ट- टमाटरों को पानी के एक कटोरे में रखें। अगर वे आमतौर पर डूब जाते हैं या डूबे रहते हैं, तो वह एक फ्रेश और हेल्दी टमाटर हैं। हालांकि, नकली टमाटर हल्के होने के कारण तैरेंगे और साथ हेल्थ के लिए भी नहीं होते हैं।

काटें और देखें- टमाटरों को काटें और अंदर से चेक करें। कृत्रिम रूप से पकाए गए टमाटरों का ज्यादातर रंग बदला हुआ नजर आता है और वे बाहर से लाल और अंदर से हल्के हरे रंग के दिखाई दे सकते हैं। असली और हेल्दी टमाटरों का रंग एक जैसा दिखाई देता है।

टमाटर के छिलके का टेस्ट करें- टमाटरों को धीरे से दबाएं। नेचुरल रूप से पके हुए टमाटरों के छिलके थोड़े नरम होते हैं, जो दबाव में नरम हो जाती है, लेकिन मिलावटी टमाटरों के छिलके सख्त और ज्यादा लचीले होते हैं।

कैसे करें सही खीरा और ककड़ी की पहचान

गंध भी मायने रखती है- ताजे खीरे में हल्की-सी मिट्टी जैसी खुशबू होती है। खराब खीरे में हल्की सड़ी हुई गंध आ सकती है, लेकिन हो सकता है वह दिखने में फ्रेश नजर आए।

रंग देखकर पहचानें- खीरा और ककड़ी हरे रंग के होने चाहिए ना कि पीले या मुरझाए हुए।ताजे खीरे का रंग गहरा या हल्का हरा हो सकता है, लेकिन उसमें चमक होनी चाहिए।

छिलका की जांचें- छिलका चिकना और कसा हुआ होना चाहिए। दाग, या नर्म जगहें न हों।

मोटाई और आकार- ताजा खीरा और ककड़ी मोटा और एक समान आकार का होता है, अगर बहुत पतला या सिकुड़ा हुआ हो, तो वह पुराना हो सकता है।

खराब टमाटर खाने के नुकसान

खराब टमाटर खाने से स्वास्थ्य पर कई तरह के बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। इसमें हानिकारक बैक्टीरिया जैसे Salmonella, E. coli, या Listeria हो सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसके कारण आपको पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार, कमजोरी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की परेशानी हो सकती है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ