Fast & Furious फिल्म देख चोर लूटने पहुंचे ATM, फिर जो हुआ.. देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

Thieves came to rob ATM
Edited By Amit Kasana

Thieves came to rob ATM
इस वायरल वीडियो में एक एटीएम बूथ दिखाई पड़ रहा है। कुछ नाकाबपोश लूटेरे कार में बूथ पर पहुंचे थे। कार में रस्सी बांधकर एटीएम में बांध देते हैं। फिर आगे वीडियो में जो होता है उसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। लोग चोरों के बारे में कमेंट कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cw7LUV6h3oL/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में दिखाई पड़ता है कि अभी एक बदमाश कार में रस्सी बांधकर बाहर ही निकल रहा होता है कि उसका साथ बदमाश कार को आगे बढ़ा देता है। इससे बाहर निकल रहा बदमाश धड़ाम जमीन पर जा गिरता है। वीडियो में एटीएम बूथ का शीशा, गेट और मशीन का कुछ हिस्सा टूटकर गिरता हुआ भी दिख रहा है। यह पता नहीं चला चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो सके के नहीं।
नेटिजन्स वीडियो को जमकर देख रहे हैं, अब तक वीडियो पर 90 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। 550 से अधिक लोग वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। कमेंट में कोई चोरों पर हंस रहा है तो इसे मस्त आइडिया बता रहा है। किसी ने कहा हॉलीवुड मूवी Fast & Furious के सीन से चोर प्रभावित लगते हैं। लेकिन कार गलत चुन ली।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: