IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में विवाद खत्म होने का नाम नहीं हो रहा है. पहले बांग्लादेश ने अपना नाम वापस लिया था. अब पाकिस्तान का ड्रामा शुरू हो गया है. पड़ोसी मुल्क ने भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना कर दिया है. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला था. हालांकि पाकिस्तानी खेल पत्रकार मिर्जा इकबाल बेग ने न्यूज 24 से बातचीत करते हुए बड़ा खुलासा किया.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने के लिए 15 फरवरी को उतरेगी. उन्होंने तर्क दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक आईसीसी को भारत के खिलाफ मुकाबला न खेलने के लिए लिखित में कुछ नहीं दिया है. फिलहाल पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ मुकाबला न खेलने का फरमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दिया है. कई रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान अपने फैसले से यू टर्न लेगी. बहरहाल ये आने वाला समय बताएगा कि भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को भिड़ेंगे या नहीं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.









