---विज्ञापन---

PM Modi के बयान को Rahul Gandhi क्यों बता रहे अपनी जीत? INSIDE STORY

Lok sabha election 2024: पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष चुनावी बॉन्ड पर झूठ फैला रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में यह स्प्ष्ट हुआ है कि 16 बड़ी कंपनियों ने जो चंदा दिया उसमें केवल 37% ही भाजपा को मिला है।

---विज्ञापन---

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में इलेक्टोरल बॉन्ड, ED और अन्य मुद्दों पर खुलकर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष चुनावी बॉन्ड पर झूठ फैला रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में यह स्प्ष्ट हुआ है कि 16 बड़ी कंपनियों ने जो चंदा दिया उसमें 37 फीसदी भाजपा को मिला, जबकि 63 फीसदी विपक्षी दलों के खाते में गए हैं।

चंदा देने के बाद मिला कॉन्ट्रैक्ट

पीएम मोदी ने आगे ईडी पर लग रहे आरोपों पर कहा कि ईमानदार आदमी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पर जो भ्रष्टाचार से घिरे हैं, उनमें पाप का डर होता है। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया में बयान दिया कि चुनवी बॉन्ड में सबसे जरूरी बात है नाम और तारीख अगर आप नाम और तारीख को देखोगे तो आपको पता लगेगा कि जब उन लोगों ने इलेक्टोरल बॉन्ड दिया है, तब उन लोगों को उसके तुरंत बाद कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 15, 2024 11:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola