हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rohit Sharma के बाद कौन होगा टीम इंडिया का अगला ODI कप्तान? रेस में सबसे आगे ये 4 नाम

Team India: रोहित शर्मा के बाद वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा यह बड़ा सवाल है। रेस में यह चार नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma

Team India ODI Captain: रोहित शर्मा टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि, हिटमैन ने अभी वनडे फॉर्मेट में अपने इंटरनेशल करियर को जारी रखने का फैसला किया है। रोहित कब तक 50 ओवर के फॉर्मेट में अपने बल्ले और कप्तानी से रंग जमाते हुए नजर आएंगे यह कहना थोड़ी मुश्किल है। रोहित के दो फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद वनडे में भी टीम इंडिया के नए कैप्टन के नाम को लेकर चर्चा होने लगी है।

रोहित के बाद वनडे में कैप्टेंसी संभालने की रेस में सबसे आगे शुभमन गिल का नाम है। गिल को टेस्ट में टीम की कमान सौंप दी गई है और वह इंग्लैंड में अपनी कप्तानी से प्रभावित भी कर रहे हैं। वहीं, दूसरा नाम श्रेयस अय्यर का है। अय्यर ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। माना जा रहा है कि सिलेक्टर्स हार्दिक पांड्या के नाम पर भी विचार कर सकते हैं। केएल राहुल भी वनडे में भारतीय टीम के कप्तान बनने की रेस में शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola