IPL 2025 (33)
विज्ञापन

IPL 2025: 50 लाख में दिल्ली को मिला 'कोहिनूर', जानिए कौन हैं विपराज निगम?

Vipraj Nigam: विपराज निगम ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। वह टीम के लिए छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुए।

Vipraj Nigam: आईपीएल 2025 में लगभग सभी टीमें दिल खोलकर रन बना रही हैं। 24 मार्च को दिल्ली बनाम एलएसजी के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में दिल्ली की ओर से हिस्सा लेते हुए विपराज निगम ने कमाल कर दिया। उन्होंने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए। उनकी पारी की वजह से ही दिल्ली ने कमाल का प्रदर्शन किया और आखिरी ओवर में 1 रनों से जीत हासिल की।

विपराज 20 साल के हैं और उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर से आते हैं। उन्होंने 10 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। विपराज यूपी प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे। शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली ने उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में बतौर गेंदबाज अपने दल में 50 लाख रुपये में शामिल कर लिया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ