हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, एडिलेड में इतिहास रचने का सुनहरा मौका

विराट कोहली के पास एडिलेड में कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। कोहली की निगाहें रिकी पोंटिंग के बड़े रिकॉर्ड पर भी होंगी।

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli IND vs AUS: पर्थ में शतक ठोककर विराट कोहली फॉर्म में लौट चुके हैं। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में किंग कोहली ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। टेस्ट क्रिकेट में 16 महीने बाद विराट के बल्ले से शतकीय पारी निकली। टीम मैनेजमेंट अब विराट से एडिलेड में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। एडिलेड में किंग कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। दूसरे टेस्ट में विराट की निगाहें पांच बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी। कोहली एडिलेड में 23 रन बनाते ही पिंक बॉल टेस्ट में 300 रन पूरे कर लेंगे। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे।

इसके साथ ही कोहली अगर दूसरे टेस्ट में अगर 102 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह एडिलेड के मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर काबिज हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज के पास एडिलेड में एक हजार रन पूरा करने का सुनहरा मौका होगा। विराट ने अभी एडिलेड में 957 रन ठोके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के पास सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का भी चांस होगा।

यह भी पढ़ें: शिखर धवन का डेब्यू नहीं हुआ यादगार, 14 गेंदों में काम तमाम, नहीं छोड़ सके छाप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola