arvind (75)
विज्ञापन

Video: विराट कोहली के इस फैसले से यह पाकिस्तानी दिग्गज को हुई निराशा, इंटरव्यू के दौरान कह दी ये बात

Shahid Afridi on Virat Kohli: विराट कोहली के टी20 से संन्यास लेने के बाद फैंस को काफी ज्यादा निराशा हुई थी। कई फैंस का मानना था कि वो अभी कुछ और साल टी20 में खेल सकते हैं। इसी कड़ी में एक पाकिस्तानी दिग्गज ने भी विराट के संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Shahid Afridi on Virat Kohli: टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने फाइनल में शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर बना पाई थी। उन्हें फाइनल में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। ऐसे में में दिग्गजों का मानना था कि विराट अभी कुछ और समय तक टी 20 फॉर्मेट में खेल सकते हैं।

इसी कड़ी में पकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली के संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली को अभी संन्यास नहीं लेना था। वो इस समय फिट हैं। उनके होने से ये फॉर्मेट और ज्यादा अच्छा हो जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा गिल भविष्य में विराट कोहली और सचिन जैसे खिलाड़ी की जगह को ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ