IND vs NZ: पंत की जगह ईशान किशन? स्टार प्लेयर्स करेंगे आराम! वनडे सीरीज में बदली नजर आएगी टीम इंडिया

IND vs NZ: न्यूजीलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए भारतीय टीम का ऐलान जनवरी के पहले हफ्ते में होना है. इस सीरीज के लिए कई स्टार प्लेयर्स को आराम दिया जा सकता है, जबकि सिलेक्टर्स कुछ युवा प्लेयर्स को अपना दमखम दिखाने का मौका दे सकते हैं.

Shubman Gill

Team India ODI Selection: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही होने वाला है. पूरी तरह से फिट हो चुके शुभमन गिल इस सीरीज में टीम की बागडोर संभालते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज को ध्यान में रखते हुए कुछ स्टार प्लेयर्स को आराम दिया जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल जैसे प्लेयर्स को वनडे सीरीज के लिए रेस्ट दिया जा सकता है. वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ पंत का अब एकदिवसीय टीम से भी पत्ता कट सकता है. पंत की जगह पर ईशान किशन को मौका मिल सकता है. विजय हजारे में शानदार कर रहे देवदत्त पडिक्कल को भी स्क्वॉड में रखा जा सकता है. इसके साथ ही गिल के लौटने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ टीम में बने रह सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ