Pakistan Cricket Team
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम ने 4 धुरंधरों को किया बाहर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले किए चौंकाने वाले फैसले 

Pakistan Cricket Team: एशिया कप 2025 में खराब प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तान की टीम ने कमबैक किया है. खासकर टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान की टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण पाकिस्तानी फैंस की टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उम्मीदें बढ़ गई हैं. इस बीच आईसीसी के इस मेगा इवेंट से पहले चयनकर्ताओं ने टीम से 4 बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखा है.

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम कुछ बड़े बदलाव करने के बारे में सोच रही है. हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान हुआ है. जहां पर टीम में 4 स्टार खिलाड़ी नहीं नजर आ रहे हैं. मेगा इवेंट से पहले पाकिस्तान की टीम कुछ बड़े और चौंकाने वाले फैसले करते हुए नजर आ रही है. बाबर आजम को एक बार फिर से टी20 सेटअप से बाहर को रास्ता दिखा दिया गया है. 

बड़े बदलाव कर रही है पाकिस्तान की टीम 

लंबे समय के बाद टी20 टीम में वापस आए बाबर आजम का पिछले सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. जिसके कारण ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वहीं हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इन दोनों ही गेंदबाजों ने अनुभवी होने के बाद भी बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम अब इनसे आगे बढ़ गई है. वहीं मोहम्मद रिजवान भी अब लगभग टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. आईसीसी मेगा इवेंट की टीम भी लगभग यही हो सकती है. 

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ