Euro 2024 Final: टी20 और टेस्ट से हुई फुटबॉल की तुलना, हार के बाद जूड बेलिंगहैम का बड़ा बयान

Euro 2024 Final: स्पेन ने यूरो 2024 के फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार खिताब को अपने नाम किया। इस हार के बाद इंग्लैंड के बेलिंगहैम ने फुटबॉल की तुलना टी20 और टेस्ट क्रिकेट से कर डाली।

Euro 2024 Final jude bellingham

Euro 2024 Final jude bellingham

Euro 2024 Final: यूरो 2024 के फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया है। खेल के आखिरी क्षणों में स्पेन ने जीत हासिल की थी। फाइनल में मिली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दिल टूट गया। इस हार के बाद इंग्लैंड के बेलिंगहैम ने फुटबॉल की तुलना टी20 और टेस्ट क्रिकेट से कर डाली। बेलिंगहैम ने क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को टी20 और टेस्ट क्रिकेट की तरह बताया।

विज्ञापन

हार के बाद क्या बोले बेलिंगहैम?

यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड की टीम एकबार फिर से जगह बनाने में कामयाब हुई थी, लेकिन फिर से फाइनल में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। जिससे टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया। फाइनल में स्पेन के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी बेलिंगहैम ने कहा कि हम फाइनल में पहुंचकर जीतने आए थे, लेकिन हम फिर से हार गए। हम और बेहतर कर सकते थे, लेकिन लोगों को समझना चाहिए इंटरनेशनल फुटबॉल और क्लब फुटबॉल टी20 और टेस्ट क्रिकेट की तरह अलग-अलग होता है। दोनों की शैली भी अलग-अलग है।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्पेन ने 2-1 से जीता मैच

फाइनल मुकाबले में स्पेन 2-1 से जीत दर्ज की। पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल करने में नाकामयाब रही थी। इसके बाद दूसरे हाफ में पहला गोल स्पेन की तरफ से आया। 47वें मिनट नेको विलियम्स ने गोल करके स्पेन को 1-0 से आगे कर दिया था।

विज्ञापन

इसके बाद इंग्लैंड ज्यादा देर तक पीछे नहीं रह पाई और 73वें मिनट में कोल पामर ने गोल करके इंग्लैंड को स्पेन के बराबर ला दिया था। मैच के आखिर में स्पेन के सब्सटीट्यूट खिलाड़ी मिकेल ने 86वें मिनट में गोल करके स्कोर को 2-1 से आगे कर दिया था और स्पेन ने मैच को जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ