
VIDEO: क्या वरुण चक्रवर्ती की होगी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में एंट्री? अगरकर के पास मास्टर स्ट्रोक का मौका
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
Varun Chakaravarthy: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो उनका नाम वरुण चक्रवर्ती है। चक्रवर्ती ने अपने चक्रव्यूह में अंग्रेजी टीम के बल्लेबाजों को फंसाया है। उनकी गेंद इंग्लैंड के बल्लेबाजों को समझ में नहीं आ रही है। चक्रवर्ती इस सीरीज में भारत के लिए संकट मोचक भी साबित हुए हैं।
उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों में कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों में 12 विकेट अपने नाम लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में 3, दूसरे मैच में 2, तीसरे मैच में 5 और चौथे मैच में 3 विकेट झटके हैं। 33 साल के इस गेंदबाज ने टी-20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। इस लिहाज से उनकी वनडे टीम में एंट्री हो सकती है। इसके अलावा वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी जगह बना सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: