Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी से लेकर फिन एलन तक ने साल 2025 में बनाए 5 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना लगभग ‘असंभव’  

5 Big World Record: कुछ घंटों में साल 2025 खत्म होने वाला है. इस साल क्रिकेट की दुनिया में बहुत कुछ नया देखने को मिला. जिसके कारण इस साल कुछ बड़े रिकॉर्ड भी बने हैं. इन रिकॉर्ड्स को अब तोड़ पाना अन्य खिलाड़ियों के लिए लगभग असंभव सा होने वाला है. भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने भी एक ऐसा ही रिकॉर्ड साल 2025 में अपने नाम किया है.

5 Big World Record: साल 2025 में कुछ बड़े रिकॉर्ड बने हैं. इस साल कुछ ऐसे खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिनका नाम पहले बहुत ही कम लोगों ने सुना था. युवा खिलाड़ियों का साल 2025 में दबदबा रहा है. 14 वर्षीय भारतीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसके अलावा न्यूजीलैंड के युवा स्टार फिन एलन ने भी इस साल एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. साल 2025 में बने इन 5 रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत ज्यादा मुश्किल है. 

विज्ञापन

साल 2025 में बने 5 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड 

भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में लिस्ट ए शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने 14 वर्ष और 272 दिन की उम्र में नागालैंड के खिलाफ शतक जड़ा. न्यूजीलैंड के फिन एलन ने एक पारी में ही 19 छक्के जड़ दिए. उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 19 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. वेस्टइंडीज के शाई होप ने अब 13 देशों के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ दिया. ऐसा आज तक किसी और खिलाड़ी ने नहीं किया है. भूटान की सोनम येशे ने एक टी20 पारी में 8 विकेट हासिल किए. वहीं इंडोनेशिया गेडे प्रियांदना ने 1 ओवर में 5 विकेट हासिल किए. 

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ