Mohammed Shami

Mohammed Shami के लिए बंद नहीं हुए हैं टीम इंडिया के दरवाजे! घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन पर BCCI की पैनी नजर

Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया के रास्ते पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं. शमी के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन पर बीसीसीआई पैनी नजर रख रही है. माना जा रहा कि शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिल सकता है.

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला मार्च 2025 में खेला था. शमी को इस साल सिलेक्टर्स ने हर फॉर्मेट की टीम से नजरअंदाज किया है, जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. शमी 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप की प्लानिंग में टीम मैनेजमेंट का हिस्सा हैं या नहीं इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बीसीसीआई के एक सूत्र ने एनडीटीवी के साथ बातचीत करते हुए बताया है कि शमी बीसीसीआई की प्लानिंग का अभी भी हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि शमी के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन पर पैनी नजर रखी जा रही है. वह सिलेक्शन रडार से बिल्कुल भी बाहर नहीं हैं. माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में शमी की टीम में वापसी हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ