India-Pakistan Origin Players Oman Team

T20 World Cup: ओमान टीम में साथ खेलेंगे भारतीय-पाकिस्तानी मूल के ये 10 खिलाड़ी, जानें किसे मिली कप्तानी

India-Pakistan Origin Players Oman Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. इसके लिए ओमान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. बता दें कि उनकी टीम भारतीय और पाकिस्तानी मूल के प्लेयर्स से भरी हुई है. कुल 10 खिलाड़ी भारत-पाकिस्तान से आते हैं. आइए उन सभी प्लेयर्स की लिस्ट पर एक बार नजर डालते हैं.

India-Pakistan Origin Players Oman Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान की टीम का ऐलान हो गया है. 7 फरवरी से वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है और सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. ओमान ग्रुप बी का हिस्सा है और उनकी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और आयरलैंड से होने वाली है. बता दें कि ओमान ने जो 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान किया है, उसमें से आधे से ज्यादा प्लेयर भारत और पाकिस्तान से आते हैं. ये सभी खिलाड़ी बाद में ओमान शिफ्ट हो गए और वहां अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाया. आइए उन सभी प्लेयर्स के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

ओमान टीम में साथ खेलेंगे भारतीय-पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी

ओमान की टीम में 10 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत या पाकिस्तान से आते हैं. उनके कप्तान जतिंदर सिंह का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था. बाद में वो ओमान शिफ्ट हो गए. इसके अलावा टीम के उपकप्तान विनायक शुक्ला यूपी से हैं और वो कुलदीप यादव के साथ अभ्यास कर चुके हैं. पाकिस्तान से भी कुछ प्लेयर्स ओमान आए और अब उनकी नेशनल टीम का हिस्सा हैं. पूरी जानकारी और लिस्ट पता करने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ