amitabh kant
विज्ञापन

'UPSC में धोखाधड़ी मामले की जांच हो', पूजा खेडकर केस के बाद क्या बोले अमिताभ कांत?

Amitabh Kant Statement UPSC : ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके परिवार पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इस बीच नीति आयोग के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अमिताभ कांत ने यूपीएससी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Amitabh Kant Statement UPSC : ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। पूजा खेडकर को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यूपीएससी ने धोखाधड़ी के मामले में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही उनका परिवार भी मुश्किल में फंस गया है। पुलिस ने उनकी मां को गिरफ्तार कर लिया। आइए वीडियो में देखते हैं कि नीति आयोग के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अमिताभ कांत ने यूपीएससी से क्या मांग की?

नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी केस की जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की डिमांड की है। इसे लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यूपीएससी के साथ धोखाधड़ी के कई केस सामने आए हैं। ऐसे में सभी मामलों की गहनता से जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ एक्शन होने चाहिए। आपको बता दें कि पूजा खेडकर विवाद के बाद अमिताभ कांत का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ