ipl
विज्ञापन

VIDEO: IPL 2025 के लिए इन 8 टीमों के कप्तान हुए फाइनल, 2 टीमों का फंस रहा पेंच

IPL 2025: आगामी आईपीएल सीजन के लिए 8 टीमों ने अपने कप्तान फाइनल कर दिए हैं। हालांकि 2 टीमों का पेंच अभी भी फंस रहा है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 23 मार्च से होने जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अब तक 8 टीमों ने अपने कप्तान का नाम फाइनल कर दिया है। 17 साल से आईपीएल ट्रॉफी का सूखा झेल रही आरसीबी ने भी 13 फरवरी को अपने नए कप्तान का ऐलान किया। टीम ने रजत पाटीदार को ये जिम्मा सौंपा है। इसके अलावा लखनऊ ने ऋषभ पंत को कप्तानी का जिम्मा दिया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को कप्तानी दी है।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या मुंबई और शुभमन गिल गुजरात की कमान संभालेंगे। पंजाब किंग्स ने इस बार श्रेयस अय्यर को जिम्मा दिया है। वहीं राजस्थान की कमान संजू सैमसन तो सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के पास होगी। फिलहाल दिल्ली और केकेआर ने अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ