
क्या 4 जून के बाद फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? तेजस्वी ने छोड़े तीखे शब्द बाण
Edited By Gaurav Pandey

Edited By Gaurav Pandey
ऐन मौके पर पाला बदलने के लिए मशहूर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर निशाने पर लिया है। एक समय में नीतीश की सरकार में बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी इस समय खुलकर नीतीश पर हमला बोल रहे हैं। नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन का साथ छोड़कर भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा बन गए थे।
अब तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार फिर बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी और वोट बैंक बचाने के लिए 4 जून के बाद बड़ा निर्णय ले सकते हैं। तेजस्वी के इस बयान ने फिर इस बात को हवा दे दी है कि क्या नीतीश एक बार फिर पलटी मारेंगे? हालांकि, नीतीश कह चुके हैं कि अब वह दलबदली नहीं करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: