हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में गदर मचाकर ठोकी दावेदारी

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हराया और पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में नमन धीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
IND vs NZ, Naman Dhir

IND vs NZ, Naman Dhir: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 226 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की इस जीत में ऑलराउंडर नमन धीर ने अहम भूमिका निभाई. नमन ने मुश्किल समय में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत पक्की कर दी. 226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मुश्किल स्थिति में थी. टीम ने 122 रन पर चार विकेट गिर चुके थे, जबकि 167 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने 5वां विकेट भी गंवा दिया. ऐसे में मुकाबला फंसता हुआ नजर आ रहा था. हालांकि, इसके बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नमन धीर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया.

नमन ने महज 15 गेंदों में 42 रन ठोक दिए. अपनी पारी में नमन ने 5 चौके और दो छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 280 का रहा. नंबर सात पर बल्लेबाजी करने आए नमन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. नमन से पहले संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नमन ने अपने शानदार प्रदर्शन से ऑलराउंडर की भूमिका के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है. ऐसे में नमन की बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ सूझबूझ भी नजर आई. यही वजह है कि उनकी तुलना हार्दिक पांड्या से की जा रही है. उन्हें भारत का अगला हार्दिक पांड्या माना जा रहा है. अब देखना होगा कि आने वाले मुकाबलों में नमन अपने प्रदर्शन को जारी रख पाते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें- 21 चौके और 10 छक्के… हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़ा शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola