हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'तहव्वुर राणा को नहीं मिलनी चाहिए कोई सुविधा', 26/11 के हीरो की भारत सरकार से खास मांग

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाए जाने से पहले मुंबई आतंकी हमले के हीरो मोहम्मद तौफीक ने भारत सरकार से गुजारिश की है। उन्होंने तहव्वुर को जल्द से जल्द मौत के घाट उतारने की बात कही है।

विज्ञापन

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर भारतीय जांच एजेंसी की टीम तहव्वुर हुसैन राणा को भारत वापस ला रही है। ऐसा माना जा रहा है कि तहव्वुर हुसैन राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। इसी बीच मुंबई आतंकी हमले के हीरो मौहम्मद तौफीक ने भारत सरकार से गुजारिश की है कि तहव्वुर हुसैन राणा को किसी तरह की कोई सुविधाएं न दी जाएं। इसके साथ ही उन्होंने उसे जल्द से जल्द मौत के घाट उतारने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि एक सिस्टम बनना चाहिए, फास्ट ट्रैक पर चलना चाहिए। कसाब के जैसा उसे जेल में अंडा और बिरयानी वगैरह नहीं दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे दिल को उस दिन सुकून मिलेगा, जब वह मरेगा। तौफीक ने कहा कि मैंने उस दिन अपनी आंखों से देखा कि कितने लोग मारे गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola