IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है. ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. भारत और वेस्टइंडीज में से कोई एक आगे जा पाएगा. इसका फैसला 1 मार्च 2026 को होगा, जब कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज टीम आमने-सामने होगी. इस मैच के विजेता की सीधी एंट्री सेमीफाइनल में होगी. टी20 वर्ल्ड कप में बारिश के कारण पहले भी मैच रद्द हुए हैं. ऐसे में सवाल यह है कि अगर बरसात के कारण भारत vs वेस्टइंडीज मैच रद्द हो गया, तो सेमीफाइनल में दोनों में से किसे जगह मिलेगी.
रद्द हुआ IND vs WI मैच, तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला अगर बारिश के कारण रद्द होता है, तो ICC के नियम अनुसार दोनों टीमों को एक-एक मिल जाएगा. मौजूदा पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज टीम भारत से नेट रन रेट के मामले में आगे है. टीम इंडिया ग्रुप A में तीसरे स्थान पर है. ऐसे में एक-एक मिलने की स्थिति में नेट रन नहीं बदलेगा और वेस्टइंडीज दूसरे स्थान पर रहने के कारण सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. बारिश हुई, तो टीम इंडिया बाहर हो जाएगी. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बाद कप्तान शनाका की होगी छुट्टी! श्रीलंकाई सिलेक्टर्स पर भी गिरेगी गाज?









