विराट कोहली को मिल गया इन दिग्गजों का साथ, क्या अब भी बदलाव करेंगे कप्तान?

T20 World Cup 2024 में विराट कोहली की खराब फॉर्म भारत के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। भारतीय टीम के इस बल्लेबाज को अब दिग्गज खिलाड़ियों का साथ मिल गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली कनाडा के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आते हैं या फिर पहले की तरह ही वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे।

Virat Kohli

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में एंट्री कर ली है। भारत ने ग्रुप स्टेज के अब तक के अपने सभी मैच जीते हैं। टीम अपना आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ 15 जून को खेलेगी। भारत ने दमदार जीत के साथ सुपर-8 में जरूर प्रवेश कर लिया है, लेकिन भारतीय टीम के लिए विराट कोहली जैसे खिलाड़ी का आउट ऑफ फॉर्म होना चिंता का विषय है। विराट कोहली का बल्ला टूर्नामेंट में अब तक शांत रहा है। विराट कोहली ने 3 मैच में केवल 5 रन बनाए हैं। विराट कोहली के इस खराब प्रदर्शन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि विराट कोहली ने टी20 करिअर में हमेशा नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है। इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वह शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। ऐसे में वह ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में टीम के साथ सेट नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए।

विराट कोहली के प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों के बीच अब दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ब्रायन लारा, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर और वसीम जाफर ने विराट कोहली का समर्थन किया है। इन खिलाड़ियों का कहना है कि विराट कोहली बड़े मैचों का खिलाड़ी है। विराट के अब तक के प्रदर्शन से निराश नहीं होना चाहिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा बतौर ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में बिल्कुल परफेक्ट हैं। नंबर-3 पर श्रषभ पंत भी अच्छा खेल रहे हैं। टीम से छेड़छाड़ करना हरगिज ठीक नहीं होगा। विराट कोहली के क्लास पर किसी को भी कोई शक नहीं है। विराट बतौर ओपनर ही टीम को आगे के मैचों में जीत दिलाएंगे। वीडियो में देखिए पूर्व दिग्गजों ने क्या कहा-

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ