पाकिस्तान से जीत के बाद भारत के ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ? इस खिलाड़ी को दिया गया विशेष पुरस्कार

IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ जहां सुपर-8 में पहुंचने की अपनी राहें आसान कर ली हैं। वहीं, पाकिस्तानी टीम पर इस हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाया। इस मौके पर टीम के बीच खुशी साझा करने के लिए पूर्व कोच भी पहुंचे।

Indian Cricket Team Dressing Room

T20 World Cup 2024 India vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तानी टीम को रौंदकर जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने रोमांच से भरपूर इस मैच में पाकिस्तान को 6 रन से हराया। इस जीत के बाद भारतीय फैंस खुशी से झूम उठे। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट के अगले चरण यानी सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता भी लगभग आसान कर लिया है। भारत को अगले चरण में पहुंचने के लिए महज 1 जीत की तलाश है। टीम को अगला मुकाबला यूएसए और कनाडा से खेलना है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम आसानी से अगले दौर में प्रवेश कर लेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष भरी जीत दर्ज की है। पाकिस्तान से मिली जीत के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का एक अलग ही रंग नजर आया। आइये आपको बताते हैं कि मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ?

इस खिलाड़ी को दिया गया खास अवॉर्ड

मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचे सभी खिलाड़ी बेहद खुश दिखाई दिए। टीम के फील्डिंग कोच ने मैन ऑफ द फील्डिंग के पुरस्कार के लिए 3 खिलाड़ियों के नाम का प्रस्ताव रखा। इनमें 3 कैच पकड़ने वाले रिषभ पंत, इफ्तिखार अहमद की कैच लेने वाले अर्शदीप सिंह और बाबर आजम का कैच लेने वाले सूर्यकुमार यादव के नाम शामिल थे। इस पुरस्कार को देने के लिए ड्रेसिंग रूम में टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री पहुंचे, जिन्होंने रिषभ पंत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

क्यों मिलता है ये अवॉर्ड

2023 के वनडे वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड हर मैच में उस खिलाड़ी को दिया जा रहा था, जो अच्छी फील्डिंग करके मैच जिताते थे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में भी इस ये विशेष पुरस्कार मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में दिया जा रहा है। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम का क्या माहौल था और रिषभ पंत को बेस्ट फील्डर क्यों चुना गया? ये जानने के लिए पूरा वीडियो देखें –

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ