T20 World Cup 2024 IND vs Pak Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला रोमांच से भरा रहा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी टीम जीता हुआ मुकाबला अंतिम समय में हार गई। इससे पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर भड़क उठा। फैंस का ये गुस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइये हम आपको दिखाते हैं कि पाकिस्तानी फैंस भारत से मिली हार के बाद कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
थोड़ा रहम करो…अच्छा खेल लिया करो, हर बार शर्मिंदा मत करो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैबिनेट मिनिस्टर, मिनिस्ट्री ऑफ मीम्स नाम के एक अकाउंट से एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक महिला है जो पाकिस्तानी टीम की हार पर अपने गुस्से का इजहार कर रही है। वीडियो में ये लड़की कहती है “ये हमारी टीम के साथ क्या मसला है मुझे बात नहीं समझ में आती है। इतने लोगों के मेंटल हेल्थ इस मैच के बाद खराब हो जाती है। लोग दिल के मरीज हैं। थोड़ा रहम करो उनपे, अच्छा खेल लिया करो…बैटिंग अच्छी कर लो, फील्डिंग अच्छी कर लो। प्रैक्टिस करो, क्यों बार-बार इस तरह से निराश करते हो। आप जानते हो, हमारा दिल है आप लोगों के साथ। ऐसे नहीं किया करो….आप भी देखिए ये वीडियो –
जश्न की तैयारी कर चुके…ऐसे कैसे हार सकते हैं?
एक्स प्लेटफॉर्म पर ही एक अकाउंट से दो वीडियो शेयर की गई है। एक मैच के दौरान की है और दूसरी मैच खत्म होने के बाद की। मैच के दौरान की वीडियो में एक पाकिस्तानी फैंस भारतीय प्रशंसक से कहता है “पाकिस्तान ने 40 रन बना लिए हैं, 79 रन और चाहिए 73 गेंद बची है।” भारतीय प्रशंसक कहता है “79 रन बहुत है, अभी बहुत टाइम है।” पाकिस्तानी फैंस पूछता है भाई क्या होगा? जिसके जवाब में भारतीय प्रशंसक कहता है कुछ नहीं इंडिया जीतेगी।
इस वीडियो के साथ ही मैच के बाद का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा साफतौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में ये पाकिस्तानी प्रशंसक कहता है “जब जीत के आप इतना करीब हो कि आपने खाने की बुकिंग कर ली हो, जश्न की तैयारी कर ली हो। फिर आप किस तरह से हार सकते हैं? ये मैच हमारे हाथों में था।” इस प्रशंसक का साथी इस लड़के को समझाने का प्रयास करता है तो देखिए इस पाकिस्तानी फैन ने क्या कहा –
…और टीवी नहीं तरबूज फोड़ डाला
भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान में टीवी फूटने का वीडियो हमेशा वायरल होता है। इस बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक यूट्यूबर के साथ पाकिस्तानी प्रशंसक तरबूज फोड़ते हुए नजर आ रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो –
यहां देखें और वायरल वीडियो –