---विज्ञापन---

Video: सूर्यकुमार यादव की रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के सामने बड़ी शर्त? कितना पडे़गा असर

Suryakumar Yadav: बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने बातों ही बातों में कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के सामने एक बड़ी शर्त रख दी है।

Suryakumar Yadav Team India

Suryakumar Yadav: हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। जिसमें टीम इंडिया ने मेजबान को 4-1 से हराया था। अब टीम इंडिया अगले महीने सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने बातों ही बातों में कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के सामने एक बड़ी शर्त रखी दी है।

दरअसल सूर्या को टीम इंडिया में वनडे और टेस्ट के मामले में टी20 क्रिकेट में ज्यादा खिलाया जाता है। जिसको लेकर ही सूर्यकुमार यादव ने इशारा किया है। सूर्या का कहना है कि वे टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना चाहते हैं। बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलने से मुझे लाल बॉल क्रिकेट के लिए अच्छा अभ्यास करने का मौका मिलेगा। यानी सूर्या का मानना है कि वो रेड बॉल क्रिकेट खेलना तो चाहते हैं लेकिन उनको कोच और सेलेक्टर्स मौका नहीं देते। बता दें, सूर्यकुमार यादव ने अभी तक टीम इंडिया के लिए महज एक ही टेस्ट मैच खेला है।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

First published on: Aug 11, 2024 03:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola