Shivraj Singh Chouhan
विज्ञापन

कौन हैं Amanat Bansal, जो बनेंगी Shivraj Singh Chouhan के घर की बड़ी बहू?

Amanat Bansal: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे की सगाई होने जा रही है। इसकी जानकारी खुद शिवराज सिंह चौहान ने दी है। आखिर कौन हैं अमानत बंसल जो चौहान परिवार की बड़ी बहू बनने जा रही हैं?

Amanat Bansal: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिवराज सिंह चौहान ने अपने बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के उदयपुर की अमानत बंसल उनकी बड़ी बनने जा रही हैं। 17 अक्टूबर को कार्तिकेय की सगाई होगी। उन्होंने लिखा कि एक पिता के तौर पर आज मेरे लिए बहुत खुशी का मौका है। पूरे परिवार को इसकी जानकारी देते हुए खुशी हो रही है।

आपको बता दें कि अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। जिनके पिता अनुपम बंसल हैं, जो शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। अमानत की मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। अमानत की बात करें तो उन्होंने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में MSc की की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ