Video: 3 मैच में 60 से ज्यादा का औसत, फिर भी टीम इंडिया से बाहर ये स्टार प्लेयर

Sai Sudarshan out of Team India: भारत के प्रतिभाशाली बल्लेबाज साई सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए 63 से ज्यादा औसत से रन बनाए हैं, लेकिन उन्हें लगातार इग्नोर किया जा रहा है। वह दूसरे मौके लिए तरसते नजर आ रहे हैं।

Sai Sudharsan Team India

Sai Sudarshan Out of Team India: भारत के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए खिलाड़ी अपनी पूरी जान लगा देता है। इसके बाद टीम इंडिया में उसका डेब्यू होता है, लेकिन कुछ दिन बाद वह गुमनामी में चला जाता है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन की, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू कर बल्लेबाजी में कमाल किया।

साई सुदर्शन ने 3 मैचों में 63.50 के औसत से 127 रन बनाए। इसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे, लेकिन उन्हें इसके बाद भारतीय टीम में खेलने का दूसरा मौका नहीं मिला। साई सुदर्शन को जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर दूसरे टी-20 मैच में T20i डेब्यू का मौका मिला, लेकिन बदकिस्मती कहें या कुछ और उनकी बल्लेबाजी का नंबर ही नहीं आया। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी नहीं चुना गया। तमिलनाडु के 22 साल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को जगह न मिल पाने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। साई अब इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी चैंपियनशिप में सरे टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ