हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: Russian महिला के 'गुफाकांड' में हुए 5 बड़े खुलासे, कौन है उसके बच्चों का पिता?

Video: 9 जुलाई को एक रशियन महिला को हिरासत में लिया था। यह महिला गोकर्ण के जंगल की एक गुफा में रह रही थी। इस महिला से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आखिर यह यहां पर कैसे आई और इन बच्चों का पिता कहां पर है?

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Video: कर्नाटक पुलिस ने 9 जुलाई को एक रशियन महिला को हिरासत में लिया था। इस मामले में पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस महिला के एक इजराइली कारोबारी के साथ संबंध थे। इन दोनों की मुलाकात करीब 8 साल पहले हुई थी। नीना कुटीना (मोही) ने बताया कि दोनों बच्चियों का पिता एक इजराइली कारोबारी है। उसने आगे बताया कि उसने एक बच्ची को गोवा में गुफा में रहने के दौरान दिया था। हैरान करने वाली बात ये है कि नीना ने खुद ही अपनी बच्ची की डिलीवरी भी की थी।

इसके अलावा पुलिस को नीना का जो वीजा मिला था, वह 2017 में ही एक्सपायर हो चुका था। लेकिन यह महिला सबकी नजरों से खुद को बचाकर कर्नाटक के जंगलों में काफी समय से रह रही थी। फिलहाल नीना को पुलिस की निगरानी में बैंगलोर में रखा गया है। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Video: Kanhaiya Kumar ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, राज्य में हो रहे अपराध पर उठाए सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola