---विज्ञापन---

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट डिमोशन से रोहित-विराट को हुआ करोड़ों का नुकसान? जेब पर चल गई ‘कैंची’

BCCI Central Contract: बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ने सीधे तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा नुकसान हुआ है. इसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हुए डिमोशन के चलते इन दोनों खिलाड़ियों की जेब पर भी तगड़ा असर पड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों को कितने करोड़ का नुकसान हुआ है.

Author Written By: Nikhil | Updated: Feb 9, 2026 22:42
Share :

BCCI Central Contract: बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा झटका दिया है. पिछले साल बोर्ड की तरफ से जारी किए गए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन दोनों खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में जगह मिली थी लेकिन इस बार डिमोशन के बाद दोनों ही अब ग्रेड बी में खिसक गए हैं. ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं.

ऐसे में बोर्ड की तरफ से ये बड़ा फैसला लिया गया. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड डिमोशन के साथ-साथ खिलाड़ियों की जेब पर भी इसका असर पड़ेगा. ए+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों की सालाना सैलरी 7 करोड़ रुपये थी लेकिन अब ये ग्रेड ही खत्म कर दिया गया है. ग्रेड बी वाले खिलाड़ियों की सैलरी 3 करोड़ रुपये हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को सालाना 4 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है. 

---विज्ञापन---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- RO-KO समेत इन 5 खिलाड़ियों का BCCI ने किया डिमोशन, करोड़ों का हो गया नुकसान

---विज्ञापन---
First published on: Feb 09, 2026 10:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.