Rituraj Singh ShahRukh Khan Friendship

Shah Rukh Khan को बेस्ट फ्रेंड मानते थे Rituraj Singh, पुराना है दोनों का याराना

Rituraj Singh Shah Rukh Khan Friendship: ऋतुराज सिंह टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। एक्टर को बीती शाम अपने घर पर ही दिल का दौरा पड़ा था और उनका निधन हो गया। आज सुबह इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड की मौत के बाद सभी लोग किंग खान के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

Rituraj Singh Shah Rukh Khan Friendship: ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का 59 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड का अचानक यूं दुनिया से चले जाना काफी शॉकिंग है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और ऋतुराज सिंह की दोस्ती काफी गहरी हुआ करती थी और इनकी यारी के किस्से काफी मजेदार हैं। इन दोनों की दोस्ती कई साल पुरानी थी और ये एक-दूसरे को तब से जानते थे जब ये दिल्ली के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) का हिस्सा थे। इन दोनों की उम्र में बस एक साल का अंतर था। ऐसे में ये दोनों साथ में खूब थिएटर करते थे और देखते ही देखते एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बन गए। कहा जाता है कि जब बॉलीवुड के बादशाह की मां का निधन हुआ तो ऋतुराज उनके साथ खड़े रहे। इसके अलावा जब किंग खान गौरी को डेट कर रहे थे तो इस बारे में ऋतुराज जानते थे और वो उन्हें अक्सर चिढ़ाया भी करते थे। खुद अपने एक इंटरव्यू में ऋतुराज सिंह ने शाहरुख को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया था और रिवील किया था कि दोनों एक-दूसरे के कपड़े भी पहन लेते थे और वक्त मिलने पर साथ समय बिताते थे। हर साल ऋतुराज एक्टर को बर्थडे विश करना नहीं भूलते थे लेकिन आज ऋतुराज सिंह ने निधन पर किंग खान का कोई भी रिएक्शन नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ