---विज्ञापन---

Video: आमलकी एकादशी पर बन रहे हैं 4 अद्भुत योग, जानें तिथि, उपाय और Rangbhari Ekadashi की कथा

Amalaki & Rangbhari Ekadashi 2026: धार्मिक दृष्टि से 27 फरवरी 2026 की तिथि बेहद खास है क्योंकि इस दिन आमलकी एकादशी और रंगभरी एकादशी है. साथ ही 4 अद्भुत योग का महासंयोग बन रहा है. चलिए ज्योतिषी डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से आमलकी एकादशी और रंगभरी एकादशी के महत्व, उपायों व कथा के बारे में जानते हैं.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Feb 21, 2026 11:33
Share :
Credit- Social Media

Amalaki & Rangbhari Ekadashi 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक एकादशी का खास महत्व है, जिसमें आमलकी एकादशी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार 27 फरवरी 2026 को आमलकी एकादशी (amalaki ekadashi kab hai 2026) का व्रत रखा जा रहा है, जिस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाएगी. हालांकि, देश के कई राज्यों में फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी (rangbhari ekadashi ka mahatva) के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि इस तिथि पर शिव जी माता पार्वती को विवाह के बाद पहली बार काशी लेकर गए थे. इस दिन भक्त शिव-पार्वती की फूलों, रंगों व गुलाल से पूजा करते हैं और उत्सव का आनंद लेते हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आमलकी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग का महासंयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व अपने आप में और बढ़ गया है. यदि आप आमलकी एकादशी और रंगभरी एकादशी के उपायों व कथा के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: बृहस्पति के घर मीन में शनि से होगा सूर्य का मिलन, इन 4 राशियों को अथाह धन पाने से नहीं रोक पाएगा कोई

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2026 11:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.