
Video: राणा सांगा पर 'संग्राम'! करनी सेना ने दी खुली चुनौती, फिर याद आए आडवाणी के 'जिन्ना'
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
राणा सांगा पर राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के बाद पूरे देश में ये मुद्दा छाया हुआ है। न्यूज चैनलों पर चर्चा है कि देश में जहां बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई गंभीर मुद्दे हैं तो राणा सांगा या औरंगजेब की कब्र हटाने जैसे मुद्दों को राजनीतिक पार्टियां क्यों हवा दे रही हैं?
न्यूज 24 के स्पेशल कार्यक्रम में राजनीतिक विश्लेषक ऋषि शंकर मिश्रा ने करनी सेना द्वारा सपा सांसद के घर पर हमले को उनकी यूएसपी बताया। उनका कहना था कि करनी सेना केवल इस तरह के हंगामे करके ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती है। उनका आरोप था कि जब बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी पाकिस्तान गए और वहां उन्होंने जिन्ना को सेक्युलर बताया था तब करनी सेना कहां थी। वहीं, करनी सेना के दलीप चौहान ने कहा कि राजपूतों के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: