हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जीत की हुंकार भरने वाली BJP के लिए क्यों चुनौती बना पंजाब? AAP-Congress बिगाड़ेगी भाजपा का खेल?

Punjab Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के आंतिम चरण में पंजाब की 13 सीटों पर मतदान होगा। हालांकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पंजाब में बीजेपी को करारी टक्कर दे सकती है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पंजाब बीजेपी के लिए क्यों चुनौती बन गया है?

विज्ञापन
Delhi Election Results 2025

Punjab Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरण खत्म हो चुके हैं। आखिरी चरण में 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसमें पंजाब की सभी सीटें शामिल हैं। हालांकि पंजाब की बाजी अपने नाम करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के सभी नेताओं ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। जाहिर है कि बीजेपी को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। मगर पंजाब का चुनावी मैदान जीतना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा।

पंजाब में पिछले कई सालों से आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है। राजधानी दिल्ली में जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का महागठबंधन देखने को मिल रहा है तो वहीं पंजाब में दोनों पार्टियां एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा पंजाब में मायावती ने भी बसपा के उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की स्थिति हमेशा से पंजाब में मजबूत रही है। ऐसे में तीन बड़े दलों को हराकर वोट खींचना बीजेपी के लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola