---विज्ञापन---

मुशीर खान से लड़ाई के बाद पृथ्वी शॉ ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैं तुम्हारा बड़ा भाई हूं

Prithvi Shaw vs Musheer Khan: भारतीय टीम से इन दिनों दूर चल रहे पृथ्वी शॉ ने अभ्यास मैच के दौरान अपना आपा खो दिया था. वह रणजी ट्रॉफी के आगाज से पहले मुंबई के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे थे. इस दौरान शॉ आउट हो गए और वह बाद में मुशीर खान से भिड़ने के लिए पहुंच गए. अब शॉ ने इस घटना पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुशीर को अपना छोटा भाई बताया है.

Author Written By: News24 हिंदी | Updated: Oct 11, 2025 17:38
Share :

Prithvi Shaw vs Musheer Khan: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का आगाज होने में अब चंद दिन रह गए हैं. आगामी सीजन का आगाज 15 अक्टूबर से होने जा रहा है. इससे पहले महाराष्ट्र और मुंबई के बीच अभ्यास मैच खेला गया था. इस मैच में महाराष्ट्र की ओर से हिस्सा ले रहे पृथ्वी शॉ, मुंबई के ऑलराउंडर मुशीर खान से भिड़ गए थे. शॉ को मुशीर ने ही आउट किया था. इसके बाद शॉ अपना आपा खो बैठे और मुशीर पर बल्ला चला दिया. हालांकि बल्ले से मुशीर को चोट नहीं लगी थी. दोनों खिलाड़ी का ये वीडियो खूब वायरल भी हुआ था.

रिपोर्ट्स की मानें तो अब शॉ और मुशीर के बीच सबकुछ ठीक है. शॉ को अपनी गलती का पछतावा हुआ है. उन्होंने मुशीर से कहा कि मैं तुम्हारे बड़े भाई जैसा हूं. बहरहाल पृथ्वी ने मुशीर से माफी मांग ली है. बता दें कि मुशीर खान के बड़े भाई सरफराज खान पृथ्वी शॉ के दोस्त हैं. दोनों ने एक साथ मुंबई के लिए कई सालों तक प्रतिनिधित्व किया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘उसमें 300 रन बनाने की भूख’, अनिल कुंबले ने इस युवा खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2025 05:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.