Parliament Building

Mahaul Kya Hai: क्या संसद के पहले सत्र में बवाल होना तय? इस बार पहले से मजबूत है विपक्ष

First Session Of Parliament: देश में नई सरकार बनने के बाद अब जल्द ही संसद का पहला सत्र शुरू होने वाला है। 22 जून को होने वाले पहले सत्र के दौरान ही हंगामा होने के आसार अभी से दिखाई दे रहे हैं।

18वीं लोकसभा के चयन के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं, परिणाम आ चुके हैं और केंद्र में नई सरकार भी बन चुकी है। 24 जून को 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन, माना जा रहा है कि पहले सत्र के दौरान बवाल होना तय है। दरअसल, इस बार विपक्ष पहले के मुकाबले काफी मजबूत है। दूसरी ओर, केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाले गठबंधन एनडीए की अगुआ भाजपा के पास बहुमत नहीं है।

इसके अलावा सत्र की शुरुआत के दौरान लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसे लेकर विवाद पहले से मचा हुआ है। बता दें कि इस बार अपने बूते 370 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में उतरी भाजपा 340 सीटें ही जीत पाई। उसे पिछले आम चुनाव के मुकाबले 63 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, कांग्रेस ने इस बार 99 सीटें जीती हैं और उसे 47 सीटों का फायदा हुआ है। इस वीडियो में जानिए संसद के पहले सत्र के समीकरण।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ