PM Narendra Modi

जीत कर भी Modi 3.0 से बाहर क्यों हुए भाजपा के दिग्गज नेता? जानिए किस बात की मिली सजा

Modi Cabinet 3.0: केंद्र में एक बार फिर एनडीए ने सरकार बना ली है। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। इस बार का उनका मंत्रिमंडल पिछली 2 बार के मुकाबले सबसे बड़ा है। लेकिन, भाजपा के कई ऐसे दिग्गज नेता रहे जो पिछली सरकार में कैबिनेट में थे, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत भी हासिल की लेकिन मंत्रिमंडल से उन्हें बाहर कर दिया। देखिए यह स्पेशल वीडियो स्टोरी।

देश में नई सरकार का गठन हो चुका है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्रालयों का बंटवारा भी कर दिया गया है। इस बार भाजपा के कई दिग्गज नेता ऐसे रहे जो पिछली सरकार में कैबिनेट में शामिल थे, लेकिन इस बार जीतने के बाद भी उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। बता दें कि भाजपा ने इस बार पिछली सरकार के कई केंद्रीय मंत्रियों को टिकट भी नहीं दिया था।

विज्ञापन

पिछली सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रुपाला, डिफेंस व टूरिज्म के लिए राज्य मंत्री अजय भट्ट और जूनियर स्टील एवं ग्रामीण विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ऐसे ही नेताओं में हैं जिन्होंने चुनाव तो जीता लेकिन कैबिनेट में जगह नहीं मिली। इस खास रिपोर्ट में जानें कि इसके क्या कारण रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ