मंगलवार का दिन पूरी दुनिया के शेयर मार्केट के लिए ठीक नहीं रहा। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान की वजह से अमेरिका और एशिया के शेयर मार्केट क्रैश हो गए। इस बयान के बाद ही एक तरफ अमेरिका का डाओ 900 अंकों की भारी गिरावट के साथ 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया तो वहीं दूसरी ओर नैस्डैक में ढाई साल की सबसे बड़ी गिरावट दिखी। नैस्डैक सवा सात सौ अंक टूटकर 6 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा भारतीय शेयर मार्केट में सेंसेक्स लगभग 400 प्वाइंट और निफ्टी लगभग 100 प्वाइंट गिर गया। आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या कहा कि पूरी दुनिया का स्टॉक मार्केट क्रैश हो गया।
दरअसल, रविवार को फॉक्स न्यूज के शो ‘सन्डे मॉर्निंग फ्यूचर्स विद मारिया बार्टिरोमोट’ में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था ‘एक बदलाव के दौर’ से गुजरेगी और उन्होंने मंदी की संभावना से भी इनकार नहीं किया। सीएनएन से बात करते हुए अमेरिप्राइज फाइनेंशियल के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एंथनी सग्लिमबेन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के बयान ने निवेशकों को और भी ज्यादा परेशान कर दिया क्योंकि उन्होंने मंदी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 hrs agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
17 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
17 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
23 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines