तीसरे ओलंपिक मेडल से कैसे चूकीं Manu Bhakar? पेरिस से वीडियो कॉल पर बताया राज

Manu Bhakar Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने न्यूज 24 के संवाददाता ऋषभ शर्मा से बातचीत की। इस दौरान मनु भाकर ने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

Manu Bhakar

Manu Bhakar Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में मेडल का खाता खोलने और दो मेडल भारत की झोली में डालने वाली एथलीट मनु भाकर का नाम घर-घर में मशहूर हो गया है। मनु मेडल की हैट्रिक लगाने से चूक गईं। मगर उन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो मेडल जीतने वाली मनु देश की पहली एथलीट बन गई हैं। मनु इस समय पेरिस में हैं। हालांकि उन्होंने न्यूज 24 के संवाददाता ऋषभ शर्मा से खास बातचीत की है।

मनु ने नाम पर सुनाई कहानी

मनु ने अपने नाम का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक गेम के दौरान उनके नाम को लेकर कन्फ्यूजन हो गई थी। उनका नाम मेंस की लिस्ट में डाल दिया गया था। जब मनु वहां पहुंची तो सबको पता चला कि वो फीमेल हैं, जिसके बाद लिस्ट सही की गई थी।

हैट्रिक से चूकने पर बोलीं मनु भाकर

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने से चूकीं मनु भाकर का कहना है कि वो अगले ओलंपिक में गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगी। मनु ने कहा कि कोशिश पूरी रहेगी लेकिन हम भविष्य के बारे में नहीं सोच सकते हैं। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे 2 मेडल मिले। हालांकि तीसरा मेडल थोड़ा सा चूक गया। अब मैं अपने साथ 2 ब्रॉन्ज मेडल और ढेर सारा मोटिवेशन लेकर जा रही हूं कि आगे बहुत सारी मेहनत करनी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ