Hanuman Ji Puja: हनुमान जी के लिए इस दुनिया में कुछ असंभव नहीं है. हनुमान जी मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं. शनि देव को हनुमान जी का नाम सुना देने से ही वह शुभ हो जाते हैं. मंगल ग्रह के कारण मांगलिक दोष लगता है इसके कारण शादी में रुकावट, वैवाहिक जीवन में परेशानी, व्यक्ति बहुत गुस्सैल है तो इसके लिए मंगल दोष निवारण के उपाय करने चाहिए. इसके लिए आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए.
मंगल दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी की उपासना करें. आप प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का ध्यान करते हुए पूजा करेंं. हनुमान जी के चरणों को जल से धोएं. चरणों पर चावल और हल्दी रखें. इसके बाद विधि-विधान से पूजा करें. हनुमान जी को तीन बार धूप-दीप दिखाएं. हनुमान जी को एक थाली में लड्डू रखकर और तुलसी का पत्ता रखकर भोग लगाएं. उन्हें पान का बीड़ा अर्पित करें. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Six Fingers in Hand: कैसा होता है हाथ में 6 उंगलियां होना, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.









